फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वॉलीबाल में सिलवाल व कबड्डी में ओनाल गांव जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर और थत्यूड़ में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के संपन्न
विज्ञापन

लंबगांव / थत्यूड़। खेल महाकुंभ के तहत प्रतापनगर और थत्यूड़ में तीन दिवसीय विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। प्रतापनगर में अंडर-19 बालक वर्ग वॉलीबाल में न्याय पंचायत सिलवाल तथा कबड्डी में न्याय पंचायत ओनाल गांव की टीम विजेता रही।

अंडर 19 वॉलीबाॅल बालिका वर्ग में न्याय पंचायत सिलोली, ढुंगबडवाली, खो-खो में तिनवाल गांव, मोटणा, कबड्डी सिलवाल गांव, ढुंगबडवाली तथा पिट्ठू में सिलवाल गांव और पनियाला की टीम क्रमश: विजेता और उप विजेता बनी। अंडर-19 बालक वर्ग लंबी कूद में निखिल,शोभित, ऊंची कूद में आयुष राणा, हिमांशु क्रमश: विजेता और उप विजेता रहे।
विज्ञापन

बालिका वर्ग अंडर-14 में ऊंची कूद में सुहाना, मानसी, लंबी कूद में आरती, मानसी, 600 सौ मीटर दौड़ में अनामिका, आंचल विजेता और उप विजेता रहे। खो-खो और कबड्डी में रौणिया की टीम विजेता, सिलवाल गांव और तिनवाल गांव की टीम उप विजेता रही। बालक वर्ग अंडर-19 के वॉलीबाल बडवाली तथा कबड्डी में बरवाल गांव की टीम उप विजेता रही।
अंडर-14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में अभिनव खरोला, आदित्य राणा, 600 मीटर में आयुष, आदर्श, गोला फेंक में ईशांत, अंशुल क्रमश: विजेता और उप विजेता रहे। कबड्डी में रौणिया, सिलोली, खो-खो में तिनवाल गांव, रौणिया, वॉलीबाॅल सिलवाल गांव, रौणिया की टीम विजेता और उप विजेता रही। ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार ने विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी, मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी शुभम गौड़, एबीओ रजवंत रांगड, बिजेंद्र प्रसाद डिमरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशपाल पंवार, मोर सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय में जीआईसी थत्यूड़ में अंडर-19 पिट्ठू में स्यालसी, खेड़ा, मुर्गा झपट 60 किलोग्राम भार में तरूण, पीयूष, 57 किलोग्राम में प्रियांशु, सुजल, 54 किलोग्राम में प्रिंस, शुभम, पिट्ठू अंडर-14 में खेड़ा ए तथा खेड़ा सी की टीम विजेता और उप विजेता रही। वॉलीबाल में न्याय पंचायत द्वारगढ़ की टीम विजेता तथा स्यालसी उप विजेता रही। बीडीओ अर्जुन सिंह रावत ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर युवा कल्याण अधिकारी चतर लाल शाह, डीपी चमोली, हरीश नौटियाल, कमल पुंडीर, दिनेश गुसाईं, दिनेश नौटियाल, दीपक सजवाण, महावीर गौड़ , रणवीर पंवार, पवन दास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें