घनसाली (टिहरी)। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान के तहत घनसाली बाजार में रैली। इस दौरान उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार से अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच करने की मांग की। हत्याकांड में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने की मांग प्रमुखता से उठाई।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने आरोप लगाया कि युवाओं को रोजगार और स्वरोगार देने में भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। उन्होंने मूल निवास और सख्त भू-कानून लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। कहा कि सरकार अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम उजागर नहीं कर रही है। जिससे सरकार की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस मौके पर उक्रांद के जिला अध्यक्ष डीडी पंत, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, सुनील कोटनाला, जयप्रकाश उपाध्याय, लोकेंद्र जोशी, भारत सिंह राणा मौजूद रहे। संवाद