फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: 100 मीटर रेस में अमरेश और अनुपमा, मुर्गा झपट में अक्षरा रहीं प्रथम

Thu, 01 Jan 2026 06:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के समापन पर कॉलेज के कैलेंडर का किया गया विमोचन
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के मंजगांव न्याय पंचायत में पीएमश्री अटल उत्कृष्ट नागेंद्र सकलानी इंटर कॉलेज पुजार गांव में दो दिवसीय खेल महाकुंभ संपन्न हो गया। प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अमरेश और बालिका वर्ग में अनुपमा प्रथम स्थान पर रही। मुर्गा झपट में अक्षरा प्रथम रही।
पीएम श्री इंटर कॉलेज पुजार गांव में आयोजित दो दिवसीय खेल महाकुंभ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्र पंचायत सदस्य गंभीर सिंह नेगी ने कहा कि खेलों में क्षेत्र के सभी युवाओं को प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने को कहा। कॉलेज के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी संतोष कुमार सहगल ने कहा कि सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को मौका देने के लिए निरंतर खेल महाकुंभ का आयोजन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल महाकुंभ में अंडर-19 बालक वर्ग की 100 मीटर रेस में अमरेश प्रथम और सक्षम कंडारी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अनुपमा प्रथम और सीता द्वितीय रही। मुर्गा झपट बालिका वर्ग में अक्षरा प्रथम, स्वाति द्वितीय और सृष्टि तृतीय स्थान पर रही। इस दौरान कॉलेज के कैलेंडर के आठवें संस्करण का विमोचन भी किया गया। प्रतियोगिता संपन्न कराने में व्यायाम शिक्षक बबीता ऐठानी, बृजपाल सिंह, कुसुम नेगी, अतुल रमोला, हिमानी रमोला, विनय कुमार धस्माना, सोनिया और रजनी बहुगुणा सहयोग किया। इस मौके पर अनिल हटवाल, मान सिंह लिगवाल और कमलेश सकलानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें