खेल महाकुंभ-2021 की तैयारियों को लेकर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की संख्या चार से कम होने पर उसका आयोजन नहीं किया जाएगा। खेल महाकुंभ में प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण फॉर्म नगर पालिकाओं, जिला पंचतराज अधिकारी और शिक्षा विभाग में उपलब्ध रहेंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी डा. मुकेश चंद्र डिमरी ने बताया कि खेल महाकुंभ-2021 के आयोजन की संभावित तिथि के अनुसार 20 से 30 सितंबर के मध्य न्याय पंचायत, एक से 12 अक्तूबर के बीच ब्लॉक स्तर, 18 से 30 अक्तूबर के बीच जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बताया कि प्रतियोगिताओं में अंडर-14, 17 और 21 वर्ष के बालक/बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, फुटबाल, टेबल-टेनिस, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबाल और बास्केटबाल की प्रतियोगिताएं होगी। बैठक में एसीएमओ डा. एलडी सेमवाल, बीईओ चंबा शैलेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।