लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जिला अस्पताल बौराड़ी में आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) की सेवा शुरू कर दी गई है। आईसीयू में भर्ती रोगियों को इलेक्ट्रोइन सिफैलोग्राफी, सेंट्रल लाइन, पल्स ऑक्सीमीटर सहित सभी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
पीपीपी मोड पर जिला अस्पताल बौराड़ी का संचालन दो साल से हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट कर रहा है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 2 करोड़ 74 लाख की लागत से निर्मित जिला अस्पताल बौराड़ी के आईसीयू का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। फिलहाल यहां पर कोविड-नेगेटिव रिपोर्ट वाले गंभीर मरीजों को भर्ती कराया जाएगा। बताया कि जल्द ही कोविड केयर सेंटर संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भी आईसीयू शुरू करने की योजना है, जिससे कोविड मरीजों को सुविधा मिलेगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. अमित राय ने बताया कि आईसीयू में कलर डॉप्लर, वेंटीलेटर, इलेक्ट्रोइन सिफैलोग्राफी, सेंट्रल लाइन, पल्स ऑक्सीमीटर, ईईजी बॉक्स/इलेक्ट्रोड्स, आईसीयू मैट्रेस, बेडसाइड मॉनिटर आदि आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। पहले दिए सांस लेने में तकलीफ होने पर एक वृद्ध महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया।