फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरटी परिसर में जल्द बनेगी हाईटेक प्रयोगशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में स्नातकोत्तर विज्ञान संकाय के छात्रों को भवन और हाईटेक प्रयोगशाला की सुविधा मिल सकेगी। विवि की कार्य परिषद ने परिसर में भवन निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। नया भवन और हाईटेक प्रयोगशाला बनने से विज्ञान वर्ग के छात्रों को कक्षा कक्ष और प्रयोगशाला की कमी से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

स्वामी रामतीर्थ परिसर बादशाहीथौल में 1999 से कक्षाएं शुरू की गई थी। उसके बाद 15 जनवरी 2009 को केंद्रीय विवि का परिसर बनने से यहां देशभर के छात्र पढ़ाई करने पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में विज्ञान वर्ग के स्नातक और स्नातकोत्तर वर्ग के छात्रों की संख्या के लिहाज से भवन और प्रयोगशाला की कमी थी। जिससे छात्रों को अलग-अलग समय में एक ही प्रयोगशाला में अपने प्रयोगात्मक कार्य संपन्न करने पड़ रहे थे। छात्रों की समस्या को देखते हुए परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने विवि प्रशासन को संसाधनों की कमी से अवगत कराया। कुछ माह पहले विवि के इंजीनियरिंग विभाग ने परिसर में खाली भूमि पर नया भवन बनाने की जगह तलाशी थी। परिसर निदेशक ने बताया कि कार्य परिषद ने साइंस पीजी ब्लाक के लिए 11 करोड़ की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें