फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डंपिंग जोन और खनन पर रोक लगाने की मांग

Sat, 06 Dec 2025 05:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर क्षेत्र के भदूरा पट्टी के पुजारगांव के आसपास हाे रहे अवैध खनन व डंपिंग जाेन भविष्य में गांव के लिए खतरा बना सकता है। इस संबंध में पुजार गांव के ग्राम प्रधान दिनेश जाेशी ने एसडीएम प्रतापनगर काे ज्ञापन देकर अवैध खनन और डंपिंग जोन पर राेक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि भदूरा क्षेत्र के कुछ लाेग अपने भवन निर्माण या अन्य किसी भी प्रकार के कार्य करने के बाद मलबे काे पुजारगांव के डाेब्या नामे ताेक मे डंपिंग किया जा रहा है जिससे पुजारगांव के ग्रामीणाें के खेतों और पेयजल लाइन काे नुकसान पहुंच रहा है। मलबा सीधे खेतों में गिर रहा है जिससे फसल को नुकसान हो रहा है। बारिश के दौरान मलबा गिरने से भूस्खलन का खतरा और अधिक बढ़ सकता है।
कुछ लोग पुजारगांव के ऊपर वाले हिस्से में अवैध रूप से खनन कर रहे हैं जाे कि भविष्य में गांव के लिए खतरा बन सकता है। एसडीएम से अवैध खनन व डाेब्या नामे ताेक में डंपिंग पर राेक लगाने की मांग की है। जल्द ही मांग पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन पर राजेंद्र प्रसाद, गिरीश लाल, रेशमा, बबीता देवी, सुशीला देवी, कमली देवी, कमलेश्वर प्रसाद, नत्थी लाल के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें