फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटीली तार में फंसने से गुलदार की मौत

Fri, 05 May 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,चंबा (टिहरी)।
विज्ञापन
guldar - फोटो : file photo
विज्ञापन
सकलाना रेंज के मौण गांव के एक खेत में लगाई गई कंटीली तार में फंसने से गुलदार की मौत हो गई। गुलदार 12 घंटे से अधिक समय तक जिंदगी और मौत से जूझता रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सकलाना रेंज के वनाधिकारियों को मौण गांव के एक खेत में लगाई गई कंटीली तार में

गुलदार के फंसे होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि गुलदार तड़के चार बजे के करीब कंटीली तार में फंसा होगा। सूचना पर रेंजर बुद्धि प्रकाश टीम के साथ मौके पर पहुंचे।  उन्होंने गुलदार को तार से छुड़ाने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। कंटीली तार से गुलदार को बाहर निकालने के लिए उसे बेहोश करना जरूरी था। ऐसे में उन्होंने अपने उच्चाधिकारियों से ट्रेंक्यूलाइज गन की मांग की। करीब चार बजे देहरादून से ट्रेंक्यूलाइज गन के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
विज्ञापन


। टीम गुलदार को ट्रेंक्यूलाइज करने की तैयारी में थी कि सात घंटे से अधिक समय से कंटीली में फंसे गुलदार ने दम तोड़ दिया। इसके बाद विभाग ने गुलदार के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेंजर का कहना है कि ग्रामीण ने अपने खेतों की फसल को जंगली जानवरों से बचाने के लिए कंटीली तार लगाई थी जिसमें गुलदार फंस गया। गुलदार की उम्र करीब छह वर्ष होगी। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रेंक्यूलाइज गन पहुंच जाती तो गुलदार की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें