फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले के लिए बदल दिया खेल महाकुंभ का ग्राउंड स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल महाकुंभ का आयोजन जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम की जगह बादशाहीथौल के बंगाचली मैदान में कराने पर स्टेडियम बचाओ संघर्ष समिति ने खासी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

समिति ने कहा कि युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय को छोड़कर एक पार्किंग जैसे छोटे ग्राउंड पर इतनी बड़ी प्रतियोगिता करवाई है। समिति लगातार मांग करती आ रही है कि बौराड़ी स्टेडियम को केवल खेल गतिविधियों के लिए आरक्षित किया जाए, लेकिन प्रशासन ने स्टेडियम में मेला लगाने की अनुमति देकर खेल गतिविधियों को दरकिनार किया है। जिससे स्टेडियम की स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम में मेला लगाने से टिहरी क्रिकेट लीग को बीच में ही स्थगित करना पड़ा, जबकि मेला पांच दिसंबर के बाद कराया जा सकता था। विरोध जताने वालों में समिति के अध्यक्ष राजेश नेगी, सचिव अशद आलम, दिवाकर बेलवाल, फहाद, अमित, संजय बिष्ट, वसीम, रोबिन रांगड़ आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें