फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: दो प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण को हरी झंडी

Sat, 18 Apr 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
65 लाख से होना है तिखोन और सौंदकोटी स्कूल भवन का काम
विज्ञापन

नई टिहरी। मरम्मत के अभाव में दम तोड़ रहे जिले के दो प्राथमिक विद्यालयों के पुनर्निर्माण की राह आसान हो गई। थौलधार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय तिखोन और चंबा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सौंदकोटी के लिए 65 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लंबे समय से जर्जर हालत में चल रहे विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को अब सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिलने की उम्मीद है।
प्राथमिक विद्यालय तिखोन और सौंदकोटी की स्थिति काफी समय से चिंताजनक बनी थी। भवनों की छतों से प्लास्टर झड़ चुका था। बारिश के दौरान पानी सीधे कमरों के भीतर टपकता था जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी खतरा बना हुआ था। सबसे अधिक परेशानी बारिश के दिनों में होती थी।
विज्ञापन

शिक्षक असुरक्षित माहौल में पढ़ाने को मजबूर थे। अभिभावक लंबे समय से विद्यालय भवनों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की मांग उठा रहे थे। आखिरकार अब शासन स्तर से तिखोन विद्यालय के लिए 32 लाख और सौंदकोटी के लिए 33 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने के बाद उम्मीदों को बल मिला है। पुनर्निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय तिखोन और सौंदकोटी के पुनर्निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर आगामी मई माह से निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- विशाल चौहान, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग नई टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें