फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

Sat, 18 Apr 2026 05:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कृत किया
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक में राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज थत्यूड़ का वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान धनोल्टी विधायक ने प्रतिभावान छात्राें को पुरस्कृत किया।
समारोह के मुख्य अतिथि धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने वार्षिकोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर स्कूल प्रबंधन ने अच्छा निर्णय लिया है। इस तरह के कार्यक्रमों से छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के छात्र-छात्राएं भावी राष्ट्र निर्माता हैं। यही बच्चे आगे चलकर समाज का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य रमेश देवराड़ी ने कॉलेज की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2025 में कॉलेज का बोर्ड परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा। कई छात्रों ने ब्लॉक स्तर पर दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ख्यालीराम डिमरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सविता देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, पीटीए अध्यक्ष शैलेंद्र रावत, प्रबंध समिति अध्यक्ष जगपाल सिंह पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें