फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चमियाला में रैली निकालकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि बेरोजगार, महंगाई चरम पर है। किसान दो माह से कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लाटा से चमियाला बाजार तक रैली निकाली। कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार जनहित के मुद्दों के निराकरण करने में नाकाम रही है। जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भाजपा छल बल के आधार पर सत्ता में बनी रहना चाहती है। पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह, विजय गुनसोला ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों में संशोधन कर किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर किया है। किसान कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दो माह से आंदोलित है। इस मौके पर पूर्व विधायक भीमलाल आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश रतूड़ी, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष डा. प्रकाश, पूरब सिंह पंवार, अब्बल सिंह रावत, आशीष जोशी, प्रशांत जोशी, संजय शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें