जिला सभागार में डीएम डा. वी षणमुगम की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में 19 शिकायतें दर्ज हुई। 12 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया। लोनिवि को एफ ब्लाक में बिना आवंटन सरकारी भवनों में निवासरत लोगों के कमरे खाली कराने के निर्देश दिए।
चंबा ब्लाक दिवाडा गांव निवासी अमर सिंह नेगी ने स्वजल परियोजना के अंतर्गत शौचालय निर्माण का भुगतान न होने की शिकायत दर्ज की। डीएम ने स्वजल परियोजना निदेशक को एक सप्ताह के अंतर्गत भुगतान करने को कहा। पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली से एफ ब्लाक में खुले में सीवर लाइन बहने की शिकायत दर्ज कराई। डीएम ने लोनिवि के ईई को एफ ब्लाक में बिना आवंटन निवासरत लोगों के कमरे खाली कराने, बाजार रेट से किराया वसूलने के नोटिस देने को कहा।
जिला पंचायत सदस्य हितेश चौहान ने सीएम की घोषणा के अनुसार नई टिहरी-बुड़ोगी मार्ग पर पुलिया निर्माण करने की मांग की। कोटी मगरा की विजेंद्र देवी ने विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। बैठक में सीडीओ अभिषेक रूहेला, डीएफओ डा. कोको रोसे, सीएमओ डा. मीनू रावत, ईई लोनिवि केएस नेगी, जल संस्थान सतीश चंद्र नौटियाल, डीएचओ डा. डीके तिवारी आदि मौजूद रहे।