फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंची टिहरी और सम्राट एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर-21 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच टिहरी गढ़वाल और दूसरा मैच सम्राट क्रिकेट एकेडमी ने जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच टिहरी गढ़वाल और खेल विभाग उत्तरकाशी के बीच खेला गया, जिसमें टिहरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर आठ विकेट खोकर 86 रन बनाए। टिहरी की ओर से रवि शर्मा ने 40, अजय नेगी ने 18 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। जवाब में उतरी उत्तरकाशी की टीम 12 ओवर में 70 रन बनाकर आल आउट हो गई, जिससे टिहरी ने 16 रन से मैच जीत दर्ज कर दूसरे सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरा मैच ऊधमसिंह नगर और सम्राट क्रिकेट एकेडमी के मध्य खेला गया। ऊधमसिंह नगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट खोकर 15 ओवर में 69 रनों का लक्ष्य रखा। ऊधमसिंह नगर की टीम के आकाश ने 18, आयुष जोशी ने 13 रन का योगदान दिया। सम्राट क्लब ने तीन विकेट खोकर 12 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करते हुए सात विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी कृष्ण कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी रितु जैन, राय सिंह राणा, विनय शर्मा, श्याम कुमार,भानू शर्मा, अभिषेक चौधरी, विश्वनाथ राजपूत, सुनील कुमार, भारद्वाज, शिल्पा, ऋषि शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें