फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: संस्कृत नाटक में जीआईसी रानीचौरी व बड़कोट जीता

Thu, 24 Sep 2026 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन
विज्ञापन

नई टिहरी / चंबा। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् हरिद्वार की ओर से आयोजित खंड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता की विजेता टीमों और प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। चंबा ब्लॉक के खंड संयोजक कृष्ण बहादुर सिंह ने बताया कि संस्कृत नाटक में जीआईसी रानीचौरी प्रथम, जीआईसी गजा दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में जीजीआईसी चंबा प्रथम, अटल उत्कृष्ट श्रीदेव सुमन जीआईसी चंबा की टीम दूसरे स्थान रही। समूह नृत्य में नरेंद्र महिला विद्यालय बी पुरम प्रथम, जीजीआईसी चंबा की टीम दूसरे स्थान पर रही।
जाखणीधार खंड संयोजक डॉ़ मंत्री प्रसाद सेमवाल ने बताया कि संस्कृत नाटक जीआईसी बडकोट प्रथम, जीआईसी राधूधार दूसरे, समूहगान में जीआईसी कनैलधार प्रथम, जीआईसी बडकोट दूसरे, समूह नृत्य में जीआईसी रजाखेत प्रथम, जीआईसी बडकोट की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

चंबा में आशुभाषण में जीआईसी रानीचौरी की वंशिका, जीआईसी गजा की सुहानी, श्लोकोच्चारण में नरेंद्र महिला विद्यालय बी पुरम की मानसी, जीजीआईसी चंबा की अलका रावत क्रमश: पहले तथा दूसरे स्थान पर रही। वहीं जाखणीधार संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में जीआईसी बडकोट की कोमल और सुहानी पहले, जीआईसी की भरेटीधार की साक्षी और पायल दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

संस्कृत आशुभाषण जीआईसी भरेटीधार की पायल, जीआईसी बडकोट की कोमल, श्लोकोच्चारण में जीआईसी कनैलधार की स्मृति, जीआईसी मदन नेगी की नैंसी जुयाल क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही। विजेता टीमों को 800, उप विजेता को 600 तथा विजेता प्रतिभागियों 500 तथा उप विजेता को 400 रुपये की नकद धनराशि प्रदान की गई। इस मौके पर हर्षमणि बहुगुणा, विनीता बहुगुणा, गुरू प्रसाद रयाल, अनूप कुमार भट्ट, मारकंडी लाल, त्रिलोक बिष्ट, रेशमा देवी, सुमति रतूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें