फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जीआईसी मुस्टिकसौड़ ने कौशमल प्रदर्शनी में पाया पहला स्थान

Sat, 03 May 2025 07:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित जनपदीय कौशलम प्रदर्शनी
विज्ञापन

उत्तरकाशी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित जनपदीय कौशलम प्रदर्शनी में राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड़ के शिक्षक और छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्रों की ओर से जड़ी-बूटी व्यवसाय और उसका सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार से रोजगार विषय पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए गए। वहीं प्रदर्शनी के माध्यम से युवाओं के लिए भविष्य में रोजगार की दशा और दिशा की जानकारी दी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में आयोजित जनपदीय कौशलम प्रदर्शनी में 16 विद्यालयों के शिक्षकों और 33 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें राइंका मुस्टिकसौड़ ने प्रथम, राइंका उत्तरकाशी ने द्वितीय और चिन्यालीसौड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उद्यम लर्निंग फाउंडेशन की ओर से उत्पाद और बिजनेस पर प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज मुस्टिकसौड़ की शिक्षिका अपर्णा रावत के नेतृत्व में छात्र गौतम, अनीश, प्रियांशु ने स्थानीय जड़ी बूटी के माध्यम से रोजगार पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बताया कि किस प्रकार इन स्थानीय उत्पादों को आज के समय सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर आजीविका का सशक्त माध्यम बना सकते हैं। वहीं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के शिक्षक संजय जगूड़ी के नेतृत्व में छात्र हिमांशु पोखरियाल और संजिता राणा ने स्थानीय पुष्पपौर पत्तियों के कुशल उपयोग से रोजगार पर अपना मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें