फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना में अपनी गिनती गांव में ही कराएं : धनाई

Sun, 17 May 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटीगाड और शकरपुर, कोट का भ्रमण कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। कोटीगाड में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनता की आवाज ही लोकतंत्र की बड़ी ताकत है। जनहित के कार्यों के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन

कहा कि उनके कार्यकाल में ही टिहरी बांध की झील में बोटिंग सहित अनेक व्यावसायिक गतिविधियां शुरू हुई जिसका परिणाम है कि सैकड़ों युवाओं को वहां रोजगार मिल रहा है। कहा कि आने वाले दिनों में जनगणना होनी है। ग्राम प्रधान शीला नेगी ने राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया। वहीं विक्रम सजवाण, पूर्व सैनिक कुंवर सजवाण, बचन सजवाण ने सड़क की समस्या बताई। इस मौके पर पूर्व प्रधान वीना रावत, दिनेश उनियाल, सुरेंद्र रावत, नरेंद्र रावत, विशाल नेगी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें