फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बाड़ाहाट के थोलू की नगर यात्रा में दिखेगा देवडोलियों का महासमागम

Fri, 09 Jan 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला पंचायत, प्रशासन और पुलिस की ओर से तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
विज्ञापन

उत्तरकाशी। इस वर्ष जिला पंचायत की ओर से बाड़ाहाट के थोलू माघ मेले में देवडोलियों के महासंगम की योजना तैयार की गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार मेले के पहले दिन मकर संक्राति पर गंगा स्नान करने आई देवडोलियों की कंडार देवता और हरि महाराज की अगुवाई में नगर यात्रा निकाली जाएगी। देवडोलियों के मेले में रुकने तक प्रतिदिन यह यात्रा निकाली जाएगी।
माघ मेले के लिए जिला पंचायत सहित प्रशासन और पुलिस की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय की ओर से नगर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक दिलमोहन बिष्ट को मेला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में उन्होंने सीओ जनक सिंह पंवार और जिला पंचायत के अधिकारियों कर्मचारियों के साथ रामलीला मैदान में माघ मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य पंडाल में दर्शक दीर्घा के बीच में आवाजाही के लिए मार्ग को चौड़ा रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मेले में लगने वाली दुकानों के बीच भी उचित दूरी बनाए रखने को कहा गया। दूसरी ओर जिला पंचायत की ओर से माघ मेले के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर दी गई है। हर वर्ष माघ मेले का शुभारंभ कंडार देवता और हरि महाराज के ढोल की ओर से किया जाता है। इस वर्ष जिला पंचायत की ओर से जनपद की सभी देवडोलियों को आंमत्रण दिया जा रहा है। जिला पंचायत की अपर मुख्य अधिकारी मोनिका भंडारी ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर इस वर्ष देवडोलियों का समागम कर नगर यात्रा की योजना पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................................................................................
उत्तरकाशी। काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी और मंदिर की सेवा मंडली की ओर से विगत कई वर्षों से मकर संक्राति पर कंडार देवता की देवडोली की अगुवाई में देवडोलियों की नगर यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसका आयोजन मकर संक्राति की सुबह किया जाता है। इस मौके पर विभिन्न गांवों से पहुंची देवडोलियों का विशेष स्वागत और पूजा पाठ के बाद काशी विश्वनाथ सेवा मंडली की ओर से उनकी नगर शोभा यात्रा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें