फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे को नशा मुक्त घोषित करने को हुए एकजुट

Mon, 11 Jul 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
विज्ञापन
नशा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महिला एवं जन कल्याण समिति 'बिजाल' की पहल पर हुए कार्यक्रम में समाज को नशा मुक्त करने पर जोर दिया गया। पुलिस प्रशासन,  शिक्षाविदों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नई पीढ़ी को नशामुक्त करने का संकल्प लिया। उन्होंने गांव-गांव में नशा मुक्ति अभियान व जन जागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया। वक्ताओं ने उत्तराखंड को नशा मुक्त प्रदेश घोषित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता वयोवृद्ध आंदोलनकारी पवित्री तोपाल ने की। कार्यक्रम में पौड़ी परिसर के निदेशक प्रो. एके डोबरियाल व प्रो. केसी पुरोहित ने स्कूलों व कालेजों में नशाखोरी के बढ़ते प्रचलन पर चिंता जताई।

उन्होंने बच्चों को घर से ही संस्वारवान बनाने पर जोर दिया। समिति की अध्यक्ष सरिता नेगी ने नई पीढ़ी को नशामुक्त करने के लिए नौजवानों, अभिभावकों, सरकार व प्रशासन को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि पुलिस व प्रशासन को नशा खोरी के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए ठोस रणनीति बनाने की जरूरत जताई। 
विज्ञापन


एसएसपी निदेविता कुकरेती कुमार ने कहा कि पुलिस नशेड़ियों की धरपकड़ के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से नशा बेचने वालों के स्थान व उनकी पहचान आदि बताने में सहयोग की अपील की। विजय नेगी, सुनीता देवी, मधु खुगशाल, कमला नैैथानी, सावित्री रावत, वीर प्रताप सिंह आदि ने कहा कि समाज को नशा मुक्त करने के लिए सभी दलों को भी  सहयोग करना होगा। इस मौके पर गोदांबरी देवी, सुधा देवी, सुषमा भंडारी, प्रीति नेगी, पीतांबरी देवी आदि मौजूद थे। संचालन योगंबर पोली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें