फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजों का संग्रह करने पर गगन को मिला अवार्ड

विज्ञापन
गगन त्रिपाठी, बीएसएस कृषि विज्ञान (ऑनर्स) द्वितीय वर्ष रानीचैरी महाविद्यालय। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
बीजों का संग्रह करने के लिए अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर उत्तर प्रदेश बुक ऑफ रिकॉडर्स की ओर से वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के बीएसएस कृषि विज्ञान (ऑनर्स) द्वितीय वर्ष के छात्र गगन त्रिपाठी को एक्ट्राऑर्डनेरी कलेक्शन अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

दुर्लभ बीजों सहित विभिन्न चीजों के संग्रह के लिए उत्तर प्रदेश बुक ऑफ रिकॉर्डस हर साल होनहार छात्रों, शोधार्थियों को सम्मानित करता है। इस वर्ष एक्ट्राऑर्डनेरी कलेक्शन अवार्ड 2020 के लिए वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी के छात्र गगन त्रिपाठी को चुना गया है। गगन के पास संकटग्रस्त प्रजातियों के बीजो का भंडार है। उनके पास बिलोबा जिसे लिविंग फॉसिल भी कहा जाता है के अलावा पनेला, करणवाश्रम वृक्ष के बीजों का पर्याप्त कलेक्शन हैं। गगन ने अपने घर में ही इन बीजों के संग्रह करके रखा है। बताया कि बादाम की नौ प्रजातियों के बड़ी मुश्किल से मिलने वाले बीज टेक्सास, कैलिफोर्निया, पेपर सेल, नोन परील, कृष्टोमोर्टो, आईएक्सएल, नॉन परिल, नी प्लस अल्ट्रा सहित 200 वन्य प्रजातियों के बीज भी उनके पास उपलब्ध हैं। अवार्ड मिलने पर महाविद्यालय के डीन प्रो. वीपी खंडूड़ी, डा. अरविंद बिजल्वाण, कीर्ति कुमारी, डा. अमोल वशिष्ठ आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें