लॉकडाउन में दुकान खोलने के लिए तय की गई समय अवधि के बाद भी दुकान खुली रखने पर एक दुकानदार के खिलाफ आपदा प्रबंधन और महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना पुलिस ने सभी व्यापारियों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान सुमन कालोनी में देर सायं तक एक दुकान खुली पाई गई है। पहले भी उन्हें कई बार चेतावनी दी गई थी। बावजूद वह लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करते आ रहे हैं। पुलिस ने सभी व्यापारियों से तय समय पर ही दुकान खोलने, लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी वाहन से सामाजिक दूरी बाधित होती है, तो उसका चालान किया जाएगा।