फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसम्बर तक सरकारी अस्पतालों में इलाज फ्री

Fri, 09 Dec 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (एमएसबीवाई) की समीक्षा के दौरान सीएमओ डा. अर्जुन सिंह सेंगर ने बताया कि नोटबंदी के चलते सभी सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं 31 दिसंबर तक निशुल्क प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत टिहरी जिले में प्रथम फेस में 72936 कार्ड बने हैं जबकि द्वितीय फेज में अब तक 18619 कार्ड बने हैं। आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के माध्यम से 7592 कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए गए हैं। सीएमओ डा. सेंगर ने बताया कि हर दशा में मरीज को इलाज मुहैय्या करवाना विभाग की प्राथमिकता है।
विज्ञापन


एमएसबीवाई योजना में जिलास्तर पर जिला अस्पताल बौराड़ी, श्रीदेव चिकित्सालय नरेंद्रनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य कीर्तिनगर, देवप्रयाग, थत्यूड़, हिंडोलाखाल, बेलेश्वर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी, स्मृति नर्सिंग होम घनसाली आदि शामिल हैं। उक्त योजना के तहत अब तक 160 केस में 500382 की बीमा राशि का पैसा लाभार्थियों को मिल गया है। जिले में एवं रेफर की दशा में मरीज को कार्ड साथ में ले जाना जरूरी है, ताकि प्रदेशभर के किसी भी अस्पताल में 175000 का इलाज निशुल्क मिल सके। बताया कि थत्यूड़ स्वास्थ्य केंद्र को सरकार ने पीपीपी मोड़ से वापस ले लिया है। अब अस्पताल फिर से स्वास्थ्य विभाग के पास आ गया है।

अस्पताल में तीन डाक्टर समेत अन्य स्टाफ तैनात किए जा चुके हैं। सीएमएस जिला चिकित्सालय डा. वागीश चंद्र काला ने बताया कि ब्लड बैंक पूरी तरह कार्य कर रहा है। रक्तदान शिविरों के माध्यम से भी ब्लड एकत्रित हो रहा है। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. अजय कुमार और ऋषभ उनियाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें