फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आपदा के दौरान बेहतर कार्य करने वाले चार अधिकारी सम्मानित

Tue, 29 Oct 2024 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला सभागार में डीएम मयूर दीक्षित ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बीते जुलाई, अगस्त में आपदा के दौरान बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सभी एसडीएम और तहसीलदारों को सीयूजी नंबर के सिम उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र में बीते जुलाई और अगस्त में आपदा के दौरान अच्छा कार्य करने पर डीएम ने एसडीएम अपूर्वा सिंह, तहसीलदार हरीश जोशी, नायब तहसीलदार बिरम सिंह, महेशा शाह को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुनर्वास व विस्थापन को लेकर सभी गांवों की सर्वे रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने को कहा। एसडीएम धनोल्टी मंजू राजपूत को तहसील नैनबाग के नवनिर्मित भवन में जल्द कार्यालय को शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
घनसाली में गुलदार प्रभावित क्षेत्र में हाईस्कूल, इंटर के विद्यार्थियों के लिए बस लगाने, महरगांव, पुर्वाल गांव और भौड़ गांव में झाड़ी कटान कराने के निर्देश दिए। एआरटीओ को बिना हेलमेट वाहन चलाने, ओवर स्पीड और मोबाइल का प्रयोग करने पर सख्ती से कार्रवाई करने को कहा। इस मौके पर एडीएम केके मिश्रा, एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, सोनिया पंत, संदीप कुमार, डीडीएमओ बृजेश भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें