फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पत्थरों का अवैध खनन कर ले जा रहे दो ट्रक वन विभाग ने पकड़े

Mon, 15 Jun 2026 06:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर क्षेत्र में पत्थराें का अवैध खनन होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वन विभाग ने बीती देर शाम कार्रवाई करते हुए पत्थरों से लदे दो ट्रकों को पकड़ा। जांच में खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर दोनों वाहनों का चालान किया गया। ट्रकों में लदी खनन सामग्री को जब्त कर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

लंबगांव-भल्डियाणा मोटर मार्ग पर प्रशासन और वन विभाग को अवैध खनन होने की शिकायतें कुछ दिनों से मिली रही थीं। खनन पर रोक लगाने की मांग पर स्थानीय लोग वन विभाग पर दबाव बनाए हुए थे। बीती शाम को वन विभाग को लंबगांव से प्रतापनगर की ओर पत्थरों से लदे दो ट्रकों के जाने की सूचना मिली। वन क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर डिप्टी वन रेंजर काशीराम थपलियाल, वन बीट अधिकारी कविता गुंसाईं ने प्रतापनगर पहुंचकर दोनों वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन चालक खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। वन अधिनियम के तहत दोनों ट्रकों को सीज कर चालान किया गया। वाहन स्वामियों से 16 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना जमा करने के बाद दोनों वाहनों को छोड़ दिया गया। ट्रकों में लदे पत्थरों को विभाग ने जब्त कर सीज कर दिया। वन क्षेत्राधिकारी सौरभ सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि उक्त पत्थर प्रतापनगर में निर्माणाधीन माली प्रशिक्षण केंद्र के लिए ले जाए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें