फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मानसून सिर पर, फाइलों में कैद तैयारी, नई टिहरी पर मंडरा रहा जलभराव का खतरा

Mon, 15 Jun 2026 06:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- नालियों में बिछी पाइपलाइनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित, जाम और जलभराव का बढ़ा खतरा
विज्ञापन

पड़ताल
नई टिहरी। जल संस्थान और नगर पालिका की लेटलतीफी मानसून सीजन में नई टिहरी नगर क्षेत्र के लोगों पर भारी पड़ सकती है। मानसून दस्तक देने को तैयार है लेकिन नगर क्षेत्र की नालियों और सड़क किनारे बिछी पेयजल पाइपलाइन हटाने की कार्रवाई अब तक शुरू नहीं हो पाई है। जबकि नगर पालिका बीते अप्रैल में इस कार्य के लिए जल संस्थान को 1.16 करोड़ रुपये की धनराशि दे चुकी है। दो महीने बीतने के बाद भी धरातल पर काम शुरू न होने से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है।
नगर क्षेत्र के बौराड़ी गणेश चौक, वार्ड नंबर-9 बिजलीघर के समीप, मोलधार, जिला अस्पताल रोड सहित अन्य स्थानों पर करीब आधा किलोमीटर तक पेयजल पाइपलाइन नालियों के भीतर और सड़क किनारे बिछी हुई हैं। नालियों के अंदर पाइपलाइन होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के दौरान गंदे पानी का रिसाव भी होता है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान नालियों में कूड़ा-करकट जमा होने पर पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। कई बार पाइपलाइनों में कूड़ा फंसने से नालियां जाम हो जाती हैं जिससे बरसाती पानी घरों और दुकानों तक पहुंच जाता है। लंबे समय से स्थानीय लोग नालियों के भीतर से पाइपलाइन हटाने की मांग करते आ रहे है। नगर पालिका की ओर से धनराशि जारी किए जाने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि मानसून से पहले समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन विभागीय सुस्ती के चलते कार्य अब तक शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में लोग नगर पालिका और जल संस्थान की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे है।

इनका क्या है कहना
नगर पालिका की ओर से धनराशि जारी किए जाने के बाद भी जल संस्थान लगातार टेंडर प्रक्रिया का हवाला दे रहा है। मानसून को देखते हुए कार्य में तेजी लाकर जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा
विज्ञापन

- मोहन सिंह रावत, अध्यक्ष, नगर पालिका नई टिहरी
नगर क्षेत्र में नालियों और गलियों से पाइपलाइन हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया तीन दिन पहले पूरी हो चुकी है। जिन स्थानों पर पाइपलाइन शिफ्ट की जानी है वहां के लिए पाइप मंगाए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-प्रशांत भारद्वाज, अधिशासी अभियंता जल संस्थान नई टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें