फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सीवरेज सिस्टम से जुड़ेंगे नई टिहरी शहर के छूटे पांच हिस्से

Thu, 05 Feb 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
74 करोड़ की लागत से शहर का सीवरेज सिस्टम होगा ठीक
विज्ञापन

सीवरेज सिस्टम से जुडेंगे नई टिहरी के छुटे पांच हिस्से 74 करोड़ की लागत से शहर का सीवरेज सिस्टम होगा ठीक

नई टिहरी। नगर के छूटे पांच हिस्सों को सीवरेज सिस्टम से जोड़ने की कवायद जल्द शुरू होने की उम्मीद है। करीब 74 करोड़ की लागत से शहर का सीवरेज सिस्टम ठीक किया जाएगा।

जिला मुख्यालय के एम ब्लॉक, ढुंगीधार, केमसारी, मुस्लिम मोहल्ला, के ब्लॉक अब तक सीवरेज सिस्टम से वंचित हैं। यहां पर रहने वाले लोग लंबे समय इन हिस्सों को सीवरेज सिस्टम से जोड़ने की मांग करते आ रहे हैं। धन के अभाव के कारण यह स्थान सीवरेज सिस्टम से जुड़ने से वंचित रह गए थे।
विज्ञापन

सरकार ने नई टिहरी, भागीरथी पुरम, कोटी कॉलोनी और टिहरी झील के विकास के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) सहायता प्राप्त टिहरी झील विकास परियोजना से नई टिहरी शहर के छूटे हिस्सों को सीवरेज सिस्टम जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग को करीब 74 करोड़ की धनराशि उपलब्ध करवाई है जिससे शहर के छूटे सभी पांचों हिस्सों को जोड़ने के लिए करीब 10 किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछेगी। साथ ही भागीरथी पुरम में पांच एमएलडी का नया सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का नवनिर्माण किया जाएगा।
वर्ष 2005 में टीएचडीसी ने शहर का निर्माण कार्य पूरा करने के बाद प्रशासन और नगर पालिका को शहर हैंडओवर कर दिया था। पांचों क्षेत्रों सीवरेज सिस्टम से जुड़ने के बाद के स्थानीय लोगों की परेशानी दूर होने के साथ जल संस्थान और नगर पालिका को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नई टिहरी शहर में सीवरेज सिस्टम से वंचित पांच पॉकेटों को सीवरेज सिस्टम से जोड़ने के लिए एडीबी से पर्यटन विभाग को धन प्राप्त हो गया है। पर्यटन विभाग की ओर गत 28 जनवरी को टेंडर जारी कर दिए गए हैं। वर्तमान में मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। जल्द सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

प्रशांत भारद्वाज, ईई जल संस्थान नई टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें