फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज के कक्ष मरम्मत को मिले 10 लाख

Wed, 04 Feb 2026 07:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों को टपकती छत से मिलेगी राहत, कॉलेज को और धनराशि की जरूरत
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज के जर्जर कक्षा कक्षों की मरम्मत के लिए 9.95 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने से छात्र-छात्राओं को कुछ राहत मिल सकेगी। हालांकि कॉलेज के अधिकतर कमरों को मरम्मत की जरूरत है लेकिन विभाग से जो बजट मिला है उससे फिलहाल तीन कमरों की ही मरम्मत हो पाएगी।
श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज को सीबीएसई बोर्ड की मान्यता मिलने के बाद वहां छात्र संख्या बढ़कर 260 पहुंच गई लेकिन अधिकतर कक्ष जर्जर होने के कारण कॉलेज प्रबंधन को कक्षाएं संचालित करने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्लास रूम की मरम्मत के लिए कॉलेज की ओर से विभाग को करीब 31 लाख रुपये का इस्टीमेट भेजा गया था लेकिन उसमें से अभी तक विभाग को कुल 9.95 लाख रुपये ही मिल पाए हैं।
विज्ञापन

इस राशि से टिनशेड के तीन कमरों की ही मरम्मत हो पाएगी जिसमें लंबे समय से जर्जर स्थिति में होने के कारण हल्की बारिश में भी टपक रही छत के साथ ही खिड़की-दरवाजे और फर्श आदि की मरम्मत की जाएगी। फिलहाल तीन कक्षों की मरम्मत होती है तो छात्रों को बारिश के समय टपकती छत से बड़ी राहत मिल सकेगी।




निष्प्रयोज्य घोषित कमरों के बदले नए क्लास रूम की जरूरत
श्रीदेव सुमन राजकीय इंटर कॉलेज की बिल्डिंग काफी पुरानी होने के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच गई है जिससे बारिश के मौसम में छात्र-छात्राओं को क्लास रूम में बैठने के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कॉलेज में टिनशेड के अलावा नौ और कक्ष है जो एक साल पहले निष्प्रयोज्य घोषित किए गए हैं लेकिन उसके बदले नए क्लास रूम बनाने के लिए धनराशि नहीं मिलने के कारण बारिश के मौसम में छात्रों को खतरों के साए में उन निष्प्रयोज्य घोषित कमरों में बैठने की मजबूरी बनी हुई है।
विज्ञापन




कॉलेज में कक्षों की स्थिति काफी खराब है। फिलहाल कुछ क्लास रूम की मरम्मत के लिए धनराशि मिली है। इस पर कार्यदायी संस्था शीघ्र ही कार्य शुरू करेगी। अन्य निष्प्रयोज्य घोषित कमरों के बदले नए क्लास रूम की नितांत आवश्यकता है। इसका प्रस्ताव भी उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
- आरपी सकलानी, प्रधानाचार्य श्रीदेव सुमन इंटर कॉलेज चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें