नरेंद्रनगर (टिहरी)। खेल विभाग नरेंद्रनगर की ओर से राष्ट्रीय स्तर की जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप के लिए टिहरी जिले के 5 खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय टीम में चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में 3 बालक और 2 बालिकाएं शामिल हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी नरेंद्रनगर दीपक रावत ने बताया कि मुनिकीरेती में संपन्न खो-खो चयन प्रक्रिया के अंडर 18 बालिका वर्ग में खेलो इंडिया सेंटर से अंकिता, बबली और बालक में प्रियांशु का चयन हुआ है।
खेल विभाग के सेंटर से अंडर-18 बालक में अजय एवं आदित्य को भी स्थान मिला है। बताया आगामी दिनों में गुजरात में होने वाले जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप में पांचों खिलाड़ी प्रदेश की टीम से खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करें। खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों ने चयनित खिलाड़ियों को नेशनल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामना दी है। संवाद