फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच किलो पपीता और 10 किलो खराब गोभी की नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी, फल और अन्य जरूरी सामान निर्धारित दर से अधिक दाम पर बेचने की शिकायत पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और औषधि प्रशासन विभाग की टीम नेे नई टिहरी और बौराड़ी बाजार की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। दुकानदारों को रेट लिस्ट से अधिक दाम पर बिक्री करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को टिहरी जिले में ऋषिकेश मंडी की अपेक्षाकृत अधिक दामों पर सब्जी, फल और अन्य जरूरी सामान बिक्री होने की शिकायत मिली थी, जिस पर मंगलवार को जिला अभिहित अधिकारी एमएन जोशी, ड्रग इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश नेगी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शरदा शर्मा ने नई टिहरी और बौराड़ी बाजार का औचक निरीक्षण किया। एक फल की दुकान पर पांच किलो खराब पपीता मिलने, सब्जी की दुकान पर 10 किलो सड़ी गोभी के फूल मिले जिसे टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दुकानदारों को नोटिस दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें