फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापनगर में साहसिक पर्यटन की संभावनाएं तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर क्षेत्र में साहसिक पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने और ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशने के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के औद्योगिक सलाहकार डा. केएस पंवार ने प्रतापनगर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सीएम की मंशा प्रतापनगर क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योजना का खाका तैयार करना है।
विज्ञापन

मंगलवार को बिना पूर्व सूचना के सीएम के औद्योगिक सलाहकार डा. पंवार हेलीकॉप्टर से प्रतापनगर पहुंचे। सूचना पर एसडीएम अजयवीर सिंह मौके पर पहुंचे। औद्योगिक सलाहकार पंवार करीब आधा घंटा प्रतापनगर में रहे। पंवार ने कहा कि सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का मानना है कि टिहरी बांध के कारण अलग-थलग पड़े प्रतापनगर को साहसिक पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। प्रतापनगर में रेस्ट हाउस, कैंपिंग, टेंट कॉलोनी बनाकर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है। पर्यटन विकास की इन्हीं संभावनाओं को तलाशने के लिए सीएम के निर्देश पर प्रतापनगर पहुंचे हैं। प्रतापनगर क्षेत्र में ईको टूरिज्म की बहुत अधिक संभावनाएं है। इस मौके पर तहसीलदार शंकरलाल चौरसिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें