फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि सुधार बिल पारित कर किसानों के हितों को चोट पहुंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने विपक्ष की आवाज दबाकर कृषि सुधार सहित तीन बिल पास कर किसानों और गरीबों के हितों को चोट पहुंचाई है। कांग्रेस किसानों और कमजोर वर्ग के खिलाफ पारित इन बिलों का विरोध करती है।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि कृषि सुधार के नाम पारित कराए गए बिल छोटे किसानों की कमर तोड़ने वाले हैं। इस कानून का फायदा अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपति उठाएंगे। कांट्रेक्ट फार्मिंग के नाम पर किसानों के खेतों पर उद्योगपतियों का कब्जा हो जाएगा। फसल खुले बाजार में बेचने वाले इस कानून से 1965 में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की ओर से बनाए गए भारतीय खाद्य निगम का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा। वार्ता में रतनमणि भट्ट, वीरेंद्र रावत, दिनेश रावत और मनवीर नकोटी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें