फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक की कार्यशैली से दुखी ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
थौलधार ब्लाक के मरोड़ा और तिवाड़ गांव के ग्रामीण पडियार गांव पटवारी क्षेत्र में तैनात राजस्व उप निरीक्षक की कार्यशैली से परेशान हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में तैनात उप निरीक्षक को हटाने की मांग की। तिवाड़ गांव की प्रधान संगीता रावत ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि टिहरी बांध की झील में डूबे पडियार गांव पटवारी क्षेत्र में अब भी तिवाड़ गांव, मरोड़ा, जाख लग्गा और कोटीकालोनी क्षेत्र शामिल हैं। क्षेत्र की पटवारी चौकी 30 किमी दूर जिला मुख्यालय में बनाई गई है। ग्रामीण प्रमाणपत्र आदि बनाने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचते हैं, लेकिन अक्सर पटवारी के नहीं मिलने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई बार उप निरीक्षक से समय लेने के बाद भी वह दूसरे क्षेत्र में होने की बात करते हैं। उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक को जल्द नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें