फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दैनिक जीवन में फिट रहने के दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकुल सोसायटी देहरादून ने स्वास्थ्य, समाज कल्याण और नगर पालिका के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर में 390 लोगों का परीक्षण कर उन्हें दवाइयां वितरित की। शिविर में दिव्यांगजनों सहायक उपकरण और प्रमाणपत्र भी बांटे गए। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों को दैनिक जीवन पद्धति और फिट रहने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

रविवार नगर पालिका परिसर बौराड़ी में आयोजित शिविर का पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, सीएमओ डा. संजय जैन और समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान ने शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष कृषाली ने कहा कि ऐसे शिविरों से गरीब जनता को लाभ मिलता है। गोकुल संस्था की सचिव मधु मैखुरी ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। सीएमओ डा. संजय जैन ने बताया कि शिविर में राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संस्थान (एनआईवीएच) के विशेषज्ञों ने 10 दिव्यांगजनों की जांच कर उन्हें प्रमाणपत्र भी दिए। समाज कल्याण अधिकारी किशन चौहान ने बताया कि कैंप में 8 दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, 9 को बैशाखी, 2 को वॉकिंग स्टिक्स, 45 को वॉकर, 27 को चश्मे भी बांटे गए। इस मौके पर डा. सुमित भट्ट, विपिन रावत, धीरज रावत, आशीष जगूड़ी, भगवती रतूड़ी, नेहा जगूड़ी आदि मौजूद थे।
शिविर में 518 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच
पुरोला। कनिष्क सर्जिकल एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल देहरादून ने पुरोला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया, जिसमें 518 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर परामर्श और दवाई दी गई।
विज्ञापन

सरनोबीओसिस ड्रग्स एंड हेल्थ केअर के निदेशक दिनेश रावत एवं तिलक मेडिकोज के सहयोग से नगर के मोरी रोड स्थित नगर पंचायत के नव निर्मित शापिंग कांप्लैक्स में आयोजित शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी ने किया। चिकित्सकों ने कहा कि शिविर में आए मरीजों में सबसे अधिक रोगी शूगर, हीमोग्लोबिन, हड्डियों में कैल्शियम की कमी के पाए गए। इस अवसर पर डा. मुकेश गुप्ता, डा. ऋतु गुप्ता, डा. संदीप राज बहादुर, डा. मोहित, डा. दीपेन पटेल, दिनेश रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें