फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत से अधिक सीटों पर परीक्षा किए जाने की होगी जांच

सार

श्रीदेव सुमन विवि ने विवि से संबद्ध कालेजों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से पहले स्वीकृत सीटों से अधिक पर प्रवेश व परीक्षाएं कराए जाने की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। मामले का खुलासा होने पर विवि ने इस प्रकरण का संज्ञान लेतेे हुए विवि ने प्रभारी कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक को प्रारंभिक जांच सौंपी थी। विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने बताया कि जांच में जो भी विवि के अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीदेव सुमन विवि ने विवि से संबद्ध कालेजों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 से पहले स्वीकृत सीटों से अधिक पर प्रवेश व परीक्षाएं कराए जाने की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। विवि प्रशासन ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कई महाविद्यालयों ने स्वीकृत से अधिक सीटों पर प्रवेश करा दिए थे। विवि के अधिकारी-कर्मचारियों ने वहां परीक्षाएं भी करा दी थी। मामले का खुलासा होने पर विवि ने इस प्रकरण का संज्ञान लेतेे हुए विवि ने प्रभारी कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक को प्रारंभिक जांच सौंपी थी। विवि के परीक्षा नियंत्रक और तत्कालीन प्रभारी कुलसचिव ने फरवरी 2022 में अपनी प्रारंभिक जांच आख्या विवि को उपलब्ध करा दी थी। प्रारंभिक जांच आख्या के आधार पर विवि ने इस प्रकरण की जांच के लिए पूर्व सूचना आयुक्त राजेंद्र कोटियाल की अध्यक्षता में चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने बताया कि जांच में जो भी विवि के अधिकारी-कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें