फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से डेंजर जोन हुए खतरनाक

सार

लगातार हो रही बारिश के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्रनगर से नागणी के बीच बने सक्रिय डेंजर जोन यात्रियों के साथ ही राजमार्ग के निकट निवासरत लोगों के लिए भी खतरे का सबब बनते जा रहे हैं। खाड़ी बाजार के निकट एक माह पूर्व हुए भूधंसाव से हाईवे के नीचे दो आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि रविवार रात को क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान तिखोन में रतवाड़ी-ज्वारना सड़क का पुश्ता टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार हो रही बारिश के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरेंद्रनगर से नागणी के बीच बने सक्रिय डेंजर जोन यात्रियों के साथ ही राजमार्ग के निकट निवासरत लोगों के लिए भी खतरे का सबब बनते जा रहे हैं। खाड़ी बाजार के निकट एक माह पूर्व हुए भूधंसाव से हाईवे के नीचे दो आवासीय भवन खतरे की जद में आ गए हैं। बारिश में पत्थर गिरने के भय से वह रातभर सो नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री राजमार्ग पर नरेंद्रनगर, हिंडोलाखाल, खाड़ी, आमसेरा और नागणी सहित कई स्थानों पर डेंजर जोन फिर से सक्रिय हो गए हैं। मलबा सड़क पर आने के कारण रोड भी संकरी होने लगी है। राजमार्ग पर खाड़ी बाजार के निकट बारिश के कारण भूस्खलन होने से हाईवे के नीचे बसे दो परिवारों के मकान खतरे में आ गए हैं।
प्रभावित नरेंद्र सिंह नेगी और अनिल नेगी ने बताया कि बारिश के दिनों में कई बार पत्थर गिर कर उनके छत तक पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि हाईवे के ऊपर से गुजर रही पिपलेथ की रोड भूधंसाव की चपेट में आने से भी खतरा बढ़ता जा रहा है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी ने बताया कि ऑल वेदर रोड पर बारिश के कई डेंजर जोन फिर से सक्रिय हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बढ़ते खतरे को देखते हुए सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन एक माह बाद भी कोई सुध नहीं ली गई है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को एसडीएम भी मौके पर आए थे लेकिन ट्रीटमेंट कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

खाड़ी बाजार के निकट भूधंसाव वाले एरिया में मलबा हटाना शुरू कर दिया है। बारिश रुकने के बाद वहां सुरक्षा दीवार लगाने का काम शुरू किया जाएगा। मकान में जो किराएदार रह रहे थे। वे दूसरी जगह चले गए हैं।
-देवेंद्र सिंह नेगी, एसडीएम नरेंद्रनगर।
सड़क का पुश्ता टूटने से चार मकानों को खतरा
नई टिहरी। रतवाड़ी-ज्वारना सड़क का पुश्ता टूटने से थौलधार ब्लॉक के तिखोन गांव के चार मकानों को खतरा उत्पन्न हो गया। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी ने डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि रविवार रात को क्षेत्र में हुई बारिश के दौरान तिखोन में रतवाड़ी-ज्वारना सड़क का पुश्ता टूट गया है। सड़क के नीचे हुकम सिंह, गोविंद सिंह, चंदन सिंह व बिशाल सिंह का घर है। पुश्ता टूटने से घरों में पत्थर और मलबा गिर रहा है जिससे खतरा बना हुआ है। उन्होंने डीएम से प्रभावित परिवारों का पुनर्वास करने और क्षतिग्रस्त सड़क का पुश्ता मरम्मत करने के लिए लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें