फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीकृत सीटों से ज्यादा प्रवेश देकर परीक्षा कराने की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 14 निजी महाविद्यालय व संस्थानों के स्वीकृत सीटों से ज्यादा प्रवेश देकर परीक्षा कराने के मामले में कुलपति एक्शन मोड में आ गए हैं। कुलपति ने मामले के खुलासे के लिए कुलसचिव को आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही छात्र हितों में परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए कार्य परिषद की बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। बैठक में 14 निजी महाविद्यालयों पर कठोर कार्रवाई करने का भी निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध 14 निजी महाविद्यालयों ने स्वीकृत सीटों से ज्यादा छात्रों को प्रवेश देकर परीक्षा भी करा दी थी, जिस पर कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने कहा कि जांच में पाए जाने वाले दोषी निजी महाविद्यालय व संस्थान और विवि के अधिकारी-कर्मचारी बख्शे नही जाएंगे। डा. ध्यानी ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में छात्र-छात्राओं का कोई दोष नही है, लेकिन निजी महाविद्यालयों और विवि के कतिपय अधिकारी-कर्मचारियों के घालमेल के कारण छात्रों का परीक्षाफल घोषित न होने से नुकसान हो रहा है। छात्र हितों को देखते हुए परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए शीघ्र ही कार्य परिषद की बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। कुलपति डा. ध्यानी ने बताया कि कार्य परिषद में 14 निजी महाविद्यालयों द्वारा स्वीकृत सीटों से ज्यादा अवैध प्रवेश करने पर कठोर कार्रवाई करने का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवि की छवि खराब करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कुलसचिव को वर्ष 2013 से विवि में आयोजित सभी प्रवेश और परीक्षाओं की संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विवि की नींव मजबूत बनाने के लिए हर स्तर पर शैक्षणिक भ्रष्टाचार को समाप्त करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें