फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में होता है हर कार्यकर्ता का सम्मान : गैरोला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के नवनियुक्त उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला का टिहरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। सभी को निष्ठा से पार्टी हित में काम करना चाहिए।
विज्ञापन

बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का उपाध्यक्ष गैरोला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में नौ साल से सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। कहा कि मोदी की लोकप्रियता से विश्व में भारत को सम्मान मिल रहा है। कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार के नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटें जीतेगी। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री उदय रावत, राजेंद्र जुयाल, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, सुनीता देवी, बसुमति घणाता, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नलिन भट्ट, देवेंद्र बेलवाल, दर्मियान कंडारी, परमवीर पंवार, दिनेश डोभाल आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें