फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दशक बाद भी हेंवल नदी पर पुल निर्माण नहीं

Fri, 05 Feb 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एक दशक बीत गया लेकिन आज तक हेंवल नदी पर पुल का निर्माण नहीं हो सका। ऐसे में पुजाल्डी गांव के लोगों को जान हथेली पर रखकर नदी पर आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोनिवि ने ग्रामीणों के संघर्ष के बाद चोपड़ियाल गांव-कखवाड़ी के नाम से हेंवल नदी तक 2006-07 में सड़क तो बना दी थी लेकिन पुल नहीं बनाया गया। इस कारण लोगों की यातायात की परेशानी जस की तस बनी हुई है। लोगों को सबसे अधिक समस्या बरसात के समय में नदी का जल स्तर बढ़ने पर होती है। उस समय नदी के उफ ान पर होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को मुसीबतें झेलनी पड़ती हैं। ज्येष्ठ प्रमुख नरेंद्र चंद रमोला और पूर्व प्रधान रमेश लेखवार का कहना है कि नदी पर सड़क बनाने के बाद पुल न बनने से ग्रामीणों की आवागमन की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने जल्द से जल्द पुल निर्माण की मांग की है।

कोट
लोगों की समस्या को देखते हुए नदी पर शीघ्र ही पुल बना दिया जाएगा। पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। संभवतया मार्च माह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीके सैनी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि चंबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें