फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर खोलेगा बैंक से 25 लाख गायब होने का राज

Thu, 07 Jan 2016 09:01 PM IST
नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक के बौराड़ी और घनसाली एटीएम से 25 लाख की धनराशि गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। धनराशि गायब होने के दो दिन बाद भी बैंक प्रबंधन की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस भी फिलहाल मामले में अनभिज्ञता जता रही है। बैंक के अधिकारी खुले तौर पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एटीएम कंपनी ने शुक्रवार को दिल्ली से इंजीनियर बुलाए हैं। इंजीनियर के यहां पहुंचने पर एटीएम का लॉक ओपन हो पाएगा।
विज्ञापन

सेंट्रल बैंक ने एटीएम में कैश डालने के लिए एक कंपनी के साथ समझौता किया हुआ है। एटीएम मेें कैश डालने के लिए कंपनी ने यहां एक कर्मचारी तैनात किया है, जो पिछले पांच दिसंबर से फरार चल रहा है। एटीएम से 25 लाख की धनराशि कब निकाली गई। यह अभी पता नहीं चल पाया है। कंपनी के अधिकारी अपने स्तर से मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं, लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिल पाई है। बैंक के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली से इंजीनियर यहां पहुंचेगा। इंजीनियर की जांच पड़ताल के बाद ही वास्तविक स्थिति को पता चल सकता है। कोतवाली निरीक्षक विजय चंद्र गुसाईं ने बताया कि एटीएम से 25 लाख की धनराशि गायब होने की बैंक की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें