फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 01 Oct 2024 06:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी/घनसाली। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने मांग को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन कर एक अक्तूबर को काला दिवस के रूप में मनाया। कर्मियों ने कार्यालयों में धरना-प्रदर्शन कर एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाई। उन्होंने कहा कि ओपीएस के अलावा उन्हें कुछ मंजूर नहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने अलग-अलग कार्यालयों में एकत्रित होकर पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। कर्मियों ने एक अक्तूबर 2005 से एनपीएस लागू करने को लेकर एक अक्तूबर को काला दिवस के रूप में मनाया। यहां जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय में एकत्रित कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस की प्रतियां जलाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग पूरी नहीं की जाती है, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
प्रदर्शन प्रतियां फूंकने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष पूरण सिंह राणा, प्रताप सिंह चौहान, बॉबी कुमार, संदीप चौहान, रश्मि रावत, रूसी नेगी, अनिल नेगी, अजयवीर रमोला, बिजेंद्र सिंह पंवार, प्रमोद सेमवाल, आशीष गडोही और नीरज आदि शामिल थे।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ कार्यालय में भी कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में राकेश भट्ट, मनोज मेहरा, रजनी डबराल, सुमन शर्मा, नीमा नेगी, रजत अग्रवाल, योगेश बहुगुणा, अनिल नेगी, प्रवीन, अमित बलूनी, अमित शर्मा और विशेष डबराल आदि शामिल थे।
उधर, बाल गंगा महाविद्यालय में भी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग करे लेकर प्रदर्शन किया और एक अक्तूबर को काला दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर डाॅ. रेखा बहुगुणा, डाॅ. सरिता बहुगुणा, डाॅ. मुकेश नैथानी, डाॅ. बद्रीश बडोनी, डाॅ. कृष्णचंद नेगी, डाॅ. जयवीर, दिनेश मैठाणी, हीरामणि जोशी, गिरीश नौटियाल, रमा बहुगुणा, गणेश प्रसाद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें