घनसाली (टिहरी)। बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर की एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं ने भिलंगना नदी के तट और घनसाली स्थित हनुमान मंदिर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। कूड़ा एकत्रित कर नगर पंचायत घनसाली को सौंपा।
एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं ने घनसाली बाजार में स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद स्वयंसेवियों ने भिलंगना नदी तट और हनुमान मंदिर के आसपास सहित अन्य जगहों से कूड़ा एकत्रित किया। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शंकरपाल सजवाण ने लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करने की अपील की। प्राचार्य डॉ़ बीसी उनियाल ने कहा कि प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण पॉलीथिन का अधिक उपयोग है। इस मौके पर नमामि गंगे के समन्वयक डॉ़ बद्रीश बडोनी, एनएसएस इकाई की समन्वयक डॉ़ अर्चना कुनियाल, डॉ़ मुकेश नैथानी, डॉ़ डीएस भंडारी, रीना पुरोहित, डॉ़ कृष्ण नेगी, जितेंद्र डोभाल, अनिल कंसवाल, बीएल सैनी, गणेश प्रसाद कमलेश्वर आदि मौजूद थे। संवाद