टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड टिहरी में हिंदी दिवस मनाया गया। इस दौरान कहा गया कि हिंदी भाषा में कार्य करना सबसे आसान है। हिंदी को प्रत्येक व्यक्ति आसानी से समझ और बोल सकता है। कार्यालय के कार्यों में भी हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने पर जोर दिया गया। बताया कि टीएचडीसी 28 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा।
हिंदी दिवस और पखवाड़े का मुख्य अतिथि महाप्रबंधक परियोजना (पीएसपी) एसएस पंवार, महाप्रबंधक (नई परियोजनाएं) सीपी सिंह ने शुभारंभ किया। जीएम ने कर्मियों को राजभाषा की प्रतीक्षा दिलाई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएमडी आरके विश्नोई का संदेश पढ़कर सुनाया। कहा कि राजभाषा का शत प्रतिशत प्रयोग कर सभी पत्राचार, नोटिंग, टिप्पण, आलेखन समेत अंग्रेजी में प्राप्त होने वाले पत्रों का जवाब भी हिंदी में देना चाहिए। कहा कि वर्तमान में हिंदी भारत में ही नहीं अन्य देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उपयोग में लाई जा रही है। इस मौके पर एजीएम (बांध एवं पावर हाउस) राजीव गोविल, डीजीएम (पर्यावरण/संपदा) सीमांत पंत, डीजीएम (वित्त एवं लेखा) संदीप भट्नागर, प्रबंधक (हिंदी) इंद्रराम नेगी, हिंदी अधिकारी नीरज सिंह, डीपी भट्ट आदि मौजूद थे। वहीं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में भी हिंदी दिवस मनाया गया। डा. मीरा कुमारी ने मैथलीशरण, गिरीराज कुमार ने कविताएं, डा. निशांत भट्ट, सुभाष चंद्र नौटियाल, डा. अंकित बोरा ने स्वरचित कविता पाठ सुनाया। प्राचार्य प्रो. रेनू नेगी और हिंदी विभागाध्यक्ष डा. संजीव नेगी ने हिंदी के महत्व और उपयोगिता से रूबरू करवाया।