थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के कठुकीचैल में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवास कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर पर पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक का शुभारंभ भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री पृथ्वी रावत, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष जय सिंह अजवाण, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता रावत और ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवीर नकोटी ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिला महामंत्री रावत ने कार्यकर्ताओं से प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ तक पहुंचने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष राणा ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को बढ़ाने और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने के लिए प्रयास करने को कहा। बैठक में वीरपाल कठैत, ओमप्रकाश पंवार, ओंकार नकोटी, सुमन गुसाईं, राजेंद्र राणा, भरत पंवार, दर्शन पंवार, राजेंद्र नेगी, अनिल हटवाल आदि मौजूद रहे। संवाद