फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: बीडीसी की बैठक में छाए रहे बिजली, पानी सड़क के मुद्दे

Fri, 17 Oct 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


चंबा (टिहरी)। चंबा ब्लॉक की बीडीसी की बैठक में क्षेत्र के सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य के छाए रहे। ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण ने अधिकारियों को सदस्यों की ओर से उठाए गई समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
ब्लाक सभागार चंबा में आयोजित बीडीसी बैठक ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण की अध्यक्षता में हुई। केमवाल गांव की प्रधान राखी राणा ने सौंदकोटी-केमवाल गांव सड़क के खस्ताहाल का मुद्दा उठाया। ग्राम सभा बड़ा स्यूटा के प्रधान जसपाल नेगी ने जल जीवन मिशन के हर घर नल योजना के तहत बिछाई गई पेयजल लाइनों में पानी न आने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने योजना की जांच की मांग करते हुए ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई। ग्राम सभा मंज्यूड की प्रधान रानी देवी ने वीसी गब्बर सिंह के पैतृक घर तक सड़क का निर्माण न किए जाने आक्रोश जताया। ग्राम सभा देवरी मल्ली के प्रधान विनोद सुयाल ने गांव में झूलती बिजली की तारों, ग्रामसभा में पंच केबल डालने की मांग रखी।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, पैदल रास्तों व अन्य परिसंपत्तियों के निर्माण का मुद्दा उठाया। लोक निर्माण विभाग के ईई जेएस खाती ने कहा कि आपदा के तहत होने वाले कार्यों का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा जा चुका है। धन राशि स्वीकृत होने पर मरम्मत का कार्य किया जाएगा। सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने अधिकारियों को सदस्यों द्वारा उठाई समस्यों का प्राथमिकता से निस्तारण करने को कहा। इस मौके पर बीडीओ जाकिर हुसैन, सरोज मखलोगा, प्रधान परवीन भंडारी, दर्शनी भंडारी, रवि रावत, अजय नेगी, अनिता भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें