फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनोल्टी क्षेत्र में बिजली और पेयजल आपूर्ति ठप

विज्ञापन
धनोल्टी इको पार्क क्षेत्र के आसपास हुई बर्फबारी का नजारा। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
चंबा(टिहरी)। धनोल्टी क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्षेत्र के कई गांवों की बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई और चंबा-मसूरी मार्ग बंद हो गया। मार्ग से बर्फ हटाकर छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। वहीं बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक धनोल्टी पहुंचे।
विज्ञापन

रविवार रात से धनोल्टी, काणाताल, बुरांशखंडा, सेममुखेम, गंगी और पिंस्वाड़ सहित कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गईं। बर्फबारी से धनोल्टी क्षेत्र के कई गांवों की बिजली और पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। वहीं चंबा-मसूरी मोटर मार्ग भी बंद हो गया था। मौके पर मौजूद पांच जेसीबी की मदद से सड़क से बर्फ हटाकर छोटे वाहनों का आवागमन शुरू कराया गया, जबकि कुछ गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
बर्फबारी से खतरे को देखते हुए चंबा पुलिस ने पर्यटकों को चोपड़ियाल गांव से आगे नहीं जाने दिया, जिससे कई पर्यटक पैदल ही आगे बढ़े। होटल व्यवसायी यशपाल बेलवाल, ग्राम प्रधान नीरज बेलवाल और देवेंद्र बेलवाल ने बताया कि धनोल्टी में करीब डेढ़ फीट तक बर्फ गिरी है, जिससे आसपास गांव के लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। वहीं जल संस्थान के ईई सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि बिजली आपूर्ति नहीं होने से पंपिंग नहीं हो पा रही है। वहीं ऊर्जा निगम के ईई अर्जुन प्रताप सिंह ने बताया कि बर्फबारी के कारण कर्मचारी वही फंसे हुए हैं। वह वैकल्पिक व्यवस्था बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें