फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के अस्पतालों में लगाए जाएंगे आठ वैंटिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार के लिए जिले के अस्पतालों में आठ नए वैंटिलेटर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को नए वैंटिलेटर खरीदने की अनुमति दे दी है। जिले के 16 अस्पतालों में 42 आइसोलेशन वार्ड बनाए हैं। आइसोलेशन/ क्वारंटीन सेंटर के लिए 61 चिह्नित भवनों में 734 बेड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में टिहरी जिले में मात्र एक वैंटिलेटर जिला अस्पताल बौराड़ी में है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैंटिलेटर सबसे महत्वपूर्ण मेडिकल यंत्र हैं। देशभर में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए डीएम डा. वी षणमुगम ने स्वास्थ्य विभाग को आठ नए वैंटिलेटर क्रय करने की अनुमति दे दी है। सीएमओ डा. मीनू रावत ने बताया कि पांच वैंटिलेटर जिला अस्पताल और तीन श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में लगाए जाएंगे। जिला अस्पताल बौराड़ी में 50 बेड का कोविड-19 अस्पताल बनाया गया है। जिला अस्पताल बौराड़ी में नौ, संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में सात, सीएचसी कीर्तिनगर, कंडीसौड़, हिंडोलाखाल, बेलेश्वर, प्रतापनगर, चौंड, थत्यूड़, चंबा, मदननेगी में दो-दो आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव, पिलखी, फकोट, नैनबाग, रणाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक-एक वार्ड बनाए गए हैं। ढालवाला उप स्वास्थ्य केंद्र में भी एक वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें