फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रणनीति बनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर कर मरीजों को अधिक सुविधाएं देने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण आर्थिक तंगी झेल रहे बेरोजगारों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नवनियुक्त डीएम ईवा श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीम गठित कर रणनीति बनाई जाएगी। जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल और 100 दिन में सभी आंगनबाड़ी और स्कूलों में पेयजल कनेक्शन देने की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कोविड-19 के कारण बेरोजगार हुए लोगों को कृषि, उद्यान और पशुपालन आदि सरकारी योजनाओं का लाभ देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की बात कही। साथ ही समस्याओं का हरसंभव निस्तारण करने का भरोसा देते हुए कहा कि स्कूल, कालेज, कोचिंग सेंटर और मॉल आदि खुलने पर शासन के गाइड लाइन का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें