पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह के नेतृत्व में चल रहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना एसडीएम रजा अब्बास के आश्वासन पर स्थगित हो गया है। उन्होंने समस्याओं का जल्द निराकरण का भरोसा दिया।
भिलंगना के पूर्व प्रमुख क्षेत्र की बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर 22 सितंबर से एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना पर बैठे थे। एसडीएम अब्बास ने लोक निर्माण, पेयजल निगम, पीएमजीएसवाई, शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग, जल संस्थान, दूर संचार, पर्यटन आदि विभागों के अधिकारियों के साथ पूर्व प्रमुख से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया। एसडीएम से मिलने आश्वासन के बाद पूर्व प्रमुख सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित कर दिया। हालांकि पूर्व प्रमुख शाह ने कहा कि समस्याओं का जल्द निराकरण न होने पर फिर से धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, राकेश राणा, लक्ष्मी जोशी, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, आनंद व्यास, करण बिष्ट , हिम्मत रौतेला, प्रकाश चंद्र, साहब सिंह नेगी, शूरबीर लाल, जसबीर नेगी, धनबीर बिष्ट आदि मौजूद थे।