फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठांगधार-कौडियाला में विकसित किया जा रहा है ईको टूरिज्म जोन : मुख्यमंत्री

Mon, 13 Jan 2025 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चंबा-मसूरी मार्ग पर ठांगधार- कौडियाला में इको टूरिज्म जोन विकसित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। साहसिक पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए टिहरी झील के चारों तरफ रिंग रोड का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष प्रयासों से उत्तराखंड को 38वें राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के मेजबानी का अवसर मिला है, जिसके तहत टिहरी झील में कई साहसिक खेल आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

यहां वीर गबर सिंह चौक में मुख्यमंत्री धामी ने नगर पालिका अध्यक्ष चंबा की भाजपा प्रत्याशी शोभनी धनोला और वार्ड के सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने श्रीदेव सुमन और वीसी गबर सिंह के स्मारक पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि चंबा वीरों की धरती है। कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। कहा कि कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर सरकार के अच्छे कार्यों का भी विरोध कर रही है।
स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा का बोर्ड बनने से लोगों तक आसानी से सरकार की योजनाएं पहुंचेगी। सरकार जल्द ही प्रदेश के हित के लिए सख्त भू-कानून लाने वाली है। इसी माह यूसीसी भी लागू किया जाएगा। कहा कि देवभूमि में आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, ऑल वेदर सड़क परियोजना, हवाई कनेक्टीविटी, हेली एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष संदीप रावत, सुशील कुमार बहुगुणा, डॉ. प्रमोद उनियाल, सुशील बहुगुणा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, चंबा की ब्लॉक प्रशासक शिवानी बिष्ट, सुनीता देवी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बेबी असवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें