फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जिला अस्पताल बौराड़ी में मिलेगी अर्ली ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा

Fri, 20 Feb 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकानंद फाउंडेशन ने ओएनजीसी के सहयोग से प्रदान की डिवाइस
विज्ञापन


नई टिहरी। स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन देहरादून ने ओएनजीसी के काॅरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) मद से जिला चिकित्सालय बौराड़ी को अर्ली ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग डिवाइस (प्रारंभिक स्तन कैंसर जांच उपकरण) उपलब्ध कराया गया है।
बौराड़ी जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम का सीएमएस डॉ. अमित राय ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्तन कैंसर महिलाओं में तेजी से बढ़ने वाली गंभीर बीमारी है। समय रहते इस बीमारी की पहचान हो जाए तो उसका उपचार संभव और अधिक प्रभावी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस अत्याधुनिक स्क्रीनिंग उपकरण के माध्यम से अब महिलाओं को प्रारंभिक जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को स्तन कैंसर के लक्षण, बचाव और नियमित जांच के महत्व के प्रति जागरुक किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान करते हुए कहा कि इस उपकरण के माध्यम से नियमित जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. मिथुन, डॉ. जफीर, विनोद सकलानी और वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी अनूप कृषाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें